BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना काल मे अनलाॅक होते ही स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाॅल का पालन करना बहुत जरूरी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 31, 2021

कोरोना काल मे अनलाॅक होते ही स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाॅल का पालन करना बहुत जरूरी...




रेवांचल टाईम्स :- निर्धारित गाईड लाईन का पालन नहीं किया गया तो पुनः कोरोना वायरस के संक्रमण बढ सकते  है , क्षैत्रीय वरिष्ठ जन 

         आगामी 1 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों मैं निर्धारित गाईड लाईन के मुताबिक लाॅकड़ाउन खुलना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है । अनलाॅक होते ही लोग बाग  अपने अपने घरों से बेतहासा बाहर निकल कर अपने गृहस्थी और अन्य जरूरत मन्द सामाग्रियो के क्रय विक्रय मैं जुट जायेगे , वहीं अभी भी कोरोना वायरस के संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुये है । थोड़ी सी लापरवाही हमें फिर संक्रमण के करीब ले जा सकता है ।पिछले कोरोना काल से शायद हमने यह सबक नहीं लिया था । जिसके घातक परिणाम हमें इस बार आप्रत्याशित घटनाओं से देखने को मिले । निश्चित तौर पर जिन परिवारों ने जो खोया है उनके घाव भरने वाले तो नहीं, लेकिन उनके परिवार की जीविका और संरक्षण को लेकर बहुत से अनसुझते प्रश्न खड़े हो गये है ।       

 मध्यप्रदेश शासन  एवं स्थानीय  प्रशासन अपने स्तर से सख्ती या प्रचार - प्रसार के माध्यम से शोसल ड़िस्टेसिग को रोकने की दिशा मैं पहल तो करेगा ही लेकिन कुछ हमारे अपने भी दायित्व है,यदि इन दायित्वों को हम स्वयं की जवाबदारी मानकर निभा लेंगे तो निश्चित तौर पर हम इस महामारी  और बार बार होने वाली असुविधाओ एवं आनी वाली कठिन से कठिन परेशानियों से बच जायेगे । लगातार तीव्र गति से चारों तरफ बैखोफ बढ़ते इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने आपको संक्रामित होने से  बचा सकते हैं। बशर्ते हमें शासन एवं प्रशासन की गाईड लाईन के मुताबिक शोसल ड़िस्टेसिग का सख्ती के साथ पालन करते हुए इस दिशा मैं सकारात्मक प्रयास करना पड़ेगा । प्रयास हमारे रहेंगे तो निश्चित ही हम सब कोविड़ 19 महामारी से अपने कोसुरक्षित रख पायेगे। क्षैत्र के कुछ सजग और समाज सेवी युवाओं के द्वारा इस विषय को लेकर अपने अपने ग्राम स्तर पर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श कर उन्हें लगातार प्रेरित करने का प्रयास किये  जा रहे है---।  कुछ समाज सेवी सजग युवाओं  मैं अमरेन्द्र सिंह राजपूत , पप्पू पटैल, नितिन मरकाम,  राजेश पटैल,  आनंद सिंह ठाकुर, मन्नू ठाकुर, प्रभात साहू, राजेन्द्र सिंह ठाकुर,  विरेन्द्र परते , फागू लाल काँवरे, जितेन्द्र  राजपूत , अमित पटैल एवं नरेन्द्र पटैल, लालू ठेकेदार  ने अपनी अलग मुलाकातो मैं  "रेवांचल टाइम्स " को बताया कि जून जुलाई मैं बजेगी शहनाई, लापरवाही पड़ सकती है भारी, गाँव मैं सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक न बैठे लोग , भीड़ भाड़ वालों क्षैत्रो को नियंत्रित करें प्रशासन,  गाँव गाँव कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए, गरीब और जरूरत मन्द परिवारों को नियमित रोजगार मूलक काय॔ पर लगाया जाये , गाँव गाँव विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का सूक्ष्म सर्वेक्षण कर समुचित  इलाज की व्यवस्था शीघ्र की जाये,  गाँव मैं अभी भी दस प्रतिशत लोगों को कोविड़ वैक्सीन नहीं लगी है, गाँव मैं कोविड़ वैक्सीन का चारों तरफ भ्रम फैला हुआ है, ग्रामीण लोगों का मानना है कि कोविड़ वैक्सीन लगने से कोरोना वायरस के संक्रमण फैल कर जान तक ले लेता है । गाँव मैं आज भी झोला छाप ड़ाक्टर बेपरवाह, बेरोकटोक एवं बेधड़क मन मर्जी के मुताबिक इलाज कर ग्रामीणों के जान के दुश्मन बने हुए हैं ।वहीं समाज सेवी राजेश पटैल मुगदरा मण्ड़ला निवासी ने बताया कि पूरे लाॅकड़ाउन के दौरान  समीपस्थ जबलपुर जिला के सभी ग्रामीण अंचलों को जनता कर्फ्यू से मुक्त रखा गया है । यहाँ पर चारों तरफ जनसमुदाय का आना जाना था , राजस्व आय अर्जित करने के उद्देश्य से देशी विदेशी शराब दुकानों को पूरे समय खोलने की छूट दी जा सकती है तो हमारे मण्ड़ला जिला बहुत ही शांत प्रिय, वनों से आच्छादित हरे भरे वादियो से पूर्ण है यहाँ पर दूर दूर गाँव और घरों की बसावट है।      

         यहाँ पर कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या भी नाम मात्र है इसलिए एक जून से अनलाॅक खुलते की स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाॅल का पालन करना जरूरी है । नैनपुर क्षैत्र के समाज सेवी अमरेन्द्र सिंह राजपूत( पप्पू पटैल) ने बताया कि जैसे ही अनलाॅक खुलेगा गाँव से शहर की ओर ग्रामीणों की बड़ी तदाद मैं उपस्थिति दिखाई देनी लगेगी । वहीं शहर से भी लोग गाँव की तरफ आना जाना शुरू कर देंगे तो निश्चित ही एक बार कोरोना वायरस के संक्रमण बेतहासा रूप से फैल सकता है जिसमें काबू पाना बहुत मुश्किल होगा । मन्नू ठाकुर ने बताया कि गाँव मैं जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है जिस कारण अनलाॅक खुलते ही कोरोना वायरस के संक्रमण यहाँ पर बढ़ने की संभावना है । आनंद ठाकुर ने बताया कि मैं अभी तक अपने घर मैं रहकर दिन चर्या पूर्ण कर रहा हूँ । शाम के 6 बजते ही घर के गेट मैं ताला लगा देता हूँ । दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी । इसी का अनवृत पालन कर अपने गृहस्थी को सुरक्षित रखा हूँ । बहरहाल एक जून से मध्यप्रदेश की गाईड लाईन के अनुसार स्थानीय जिला प्रशासन के द्वारा सभी क्षैत्रो को सुरक्षित रखते  हुए धीरे धीरे अनलाॅक खोलने का विचार बना लिया है ।


 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment