BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का हुआ असर गणेश के यहाँ छापा अवैध शराब आखिर डिंडोरी पुलिस को शर्म आ ही गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 6, 2021

खबर का हुआ असर गणेश के यहाँ छापा अवैध शराब आखिर डिंडोरी पुलिस को शर्म आ ही गई...





रेवांचल टाईम्स :- डिंडौरी के वार्ड 4 में घर से हो रही है शराब की अवैध सप्लाई, को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

       वही डिंडोरी के वार्ड नंबर 4 मस्जिद मोहल्ले में खुलेआम अबैध शराब बेची जा रही थी और शिकायतों के बाद भी जिम्मदारो अपनी आँख मुँह कान सब बन्द कर रखे हुए थे अबैध शराब की बिक्री में आये दिन विवाद लड़ाई झगड़ा होना आम बात थी और बात थाने तक जाती थी पर जिसकी लाठी उसकी भैस 

   वही आये दिन अवैध शराब बिकने की खबरें मीडिया में भी उछली गई और पिछले 1 साल से हमारे द्वारा लगातार ख़बरे प्रकाशित जा रही थी  जिस पर पुलिस ने कभी कभार छोटी मोटी कार्यवाही करते हुए अपनी खाना पूर्ति की जाती थी और फिर वही खेल पर ठोस कार्यवाही नहीं की लगातार 1 वर्ष के बाद आखिरकार मजबूरी में पुलिस को शर्म आ ही गई वही अबैध तरीके से दारू बेचने वाले गणेश के यहां कार्यवाही की कार्यवाही में दौरान गणेश के अड्डे से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई ज्ञातव्य है की मस्जिद मोहल्ले के निवासियों ने जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री तक को अबैध तरीके से बिक रही शराब की शिकायत की और सभी छोटे बड़े अधिकारियों को शिकायती पत्र लिखे थे पर आज वो दिन आया कि भले ही मजबूरी में कार्यवाही करनी पड़ी।

                   वही इनका कहना 

  पूरा मोहल्ला दारुओ से परेशान था कई बार हम लोगों थाने में एस पी कलेक्टर सब के शिकायतें की पर कोई कार्यवाही नही हुई पता नही कहाँ कहाँ से लोग आते थे और दारू ले जाते थे कुछ लोग तो यही बैठ का पीते थे और गंदी गंदी गाली देते हुए निकलते ओर आये दिन के झगड़े से पूरा मोहल्ला परेशान हो गया था।

                             वार्ड वासी वार्ड नं4 डिंडोरी

No comments:

Post a Comment