मण्डला 11 मई 2021
वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित ऐसे मरीज जो होम हाईसोलेशन में है, के मनोबल में वृद्धि तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य शासन द्वारा ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य होम आईसोलेशन के कोरोना पीड़ित मरीजों को अपने घर पर ही योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम संबंधी क्रियाओं की जानकारी तथा अभ्यास, दूरभाष तथा विडियो कॉल आदि के माध्यम से उन्हें पुनः स्वास्थ्य होने में सहयोग दिया जाना है।
योग से निरोग कार्यक्रम अन्तर्गत होम आसोलेटेड मरीज को योग अभ्यास 3 दिनों तक कराया जाता है, इसके बाद मरीज अपनी इच्छा से इस योगाअभ्यास को आगे भी जारी रख सकता है। योगाभ्यास में प्रार्थना, ग्रीवा चालन, कंधो का चालन, उदर का चालन, ताड़ासन, अर्द्धचक्रासन, शशकासन, भुंजंगासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम, नाडीशोधन प्राणायाम, ध्यान, संलक्प/शांति आदि क्रियाएं सम्मिलित है। यह योगाभ्यास मात्र 10 मिनट की अवधि का है। योगाभ्यास योग प्रशिक्षकों द्वारा होम आईसोलशन मरीजों को उनकी सहमति के आधार पर किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 26 अप्रैल 2021 से किया गया है। जिले के सभी योग शिक्षकों से अनुरोध है कि वे इस संकटकाल में ऑनलाईन पंजीयन कर अधिक से अधिक होम आईसोलेटेड कोरोना मरीजों को योग अभ्यास कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास किया जाये।

No comments:
Post a Comment