BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 14, 2021

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी


मण्डला 14 मई 2021कोरोना से प्रभावित होने पर बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने वा खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है। बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुऐं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। धैर्य बनाए रखते हुए चिकित्सक से जरूरी परामर्श लेना चाहिए।


No comments:

Post a Comment