BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 22, 2021

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान..



 रेवांचल टाइम्स :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदवानी के संविदा स्वास्थ्य कर्मी 90 प्रतिशत वेतन की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए अस्पताल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है जिसके चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है तीन दिन तक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल में काम करते हुए बाह में काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए काम करेंगे और मांग पूरी नहीं होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आगामी 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है ।कोरोना महामारी के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है इसके बावजूद सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका है आगामी 24 मई से आंदोलन तेज हुआ तो निश्चित है कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा जाएंगी और मरीज सहित आमजनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ।





रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment