BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हैरान करने वाली खबर या शर्मनाक आप बताये...रईसजादे ने थाईलैंड से बुलाई काॅलगर्ल, उसकी कोरोना से हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 9, 2021

हैरान करने वाली खबर या शर्मनाक आप बताये...रईसजादे ने थाईलैंड से बुलाई काॅलगर्ल, उसकी कोरोना से हुई मौत...


जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी के बीच जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है वहीं उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के बड़े व्यापारी के बेटे ने 7 लाख खर्च करके थाईलैंड से कॉल गर्ल बुलाई। सूत्रों की मानें तो 10 दिन पहले ही कॉल गर्ल लखनऊ बुलाई गई थी। लखनऊ आने के 2 दिन बाद ही वो कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बुरी तरह बीमार पड़ गई। राईसजादे ने इस बात की सूचना थाईलैंड एम्बेसी को दी। एम्बेसी के हस्तक्षेप के बाद कॉल गर्ल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गयी।
कॉल गर्ल की मौत के बाद शव के हैंडओवर और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में राजधानी की विभूतिखण्ड पुलिस जद्दोजहद में फंसी रही। पुलिस ने थाईलैंड एम्बेसी में संपर्क करके उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। मजबूरन राजधानी पुलिस ने गाइड सलमान की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। बता दें कि इसी गाइड सलमान के सहारे कॉल गर्ल भारत आई थी।
कॉल गर्ल के संपर्क में आए लोगों को तलाश रही पुलिस
कॉल गर्ल की मौत के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले के उजागर होने पर राजधानी में इंटरनैशनल सेक्स रैकेट के फैलने की आशंका भी है। थाईलैंड से भारत आने के बाद कॉल गर्ल के सम्पर्क में आए लोगों को भी पुलिस ने तलाशना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉल गर्ल राजस्थान के एक ट्रैवेल एजेंट के संपर्क में थी जिसके जरिए उसे लखनऊ भेजा गया था। अब पुलिस को उसकी तलाश है।

ऐसे हुआ खुलासा
7 लाख पर बुलाई गई कॉल गर्ल की जब 2 दिन बाद तबियत खराब हो गई तब रईसजादे ने थाईलैंड एम्बेसी से संपर्क किया। थाईलैंड एम्बेसी ने तुरंत भारत सरकार को इस मामले से अवगत कराया जिसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब कॉल गर्ल की 3 मई को मौत हो गई तब यह मामला प्रकाश में आया और लखनऊ पुलिस हरकत में आ गयी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि व्यापारी के बेटे ने 7 लाख देकर कॉल गर्ल को लखनऊ बुलाया था।

No comments:

Post a Comment