BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: जिला चिकित्सालय में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड वार्ड तैयार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 26, 2021

मण्डला: जिला चिकित्सालय में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड वार्ड तैयार



मण्डला 26 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिला चिकित्सालय मंडला में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड वार्ड तैयार हो गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बेहतर तरीके से निपटने के लिए नया कोविड वार्ड कारगर सिद्ध होगा। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसी प्रकार जिला कोविड प्रभारी डॉ. सुनील यादव ने बताया कि यह कोविड वार्ड प्रथम तल पर स्थित है जिसे लगभग 15 दिनों में तैयार किया गया है। आगामी संक्रमण की संभावना के मद्देनजर इस वार्ड में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment