BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
9 माह की बच्ची ने कोरोना को हराया, हुई पूर्णतः स्वस्थ्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 2, 2021

9 माह की बच्ची ने कोरोना को हराया, हुई पूर्णतः स्वस्थ्य




मण्डला 2 मई 2021 कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया संकट में है। मंडला जिला भी कोरोना संक्रमण से लगातार प्रभावित है। जिले में प्रशासन द्वारा कोरोना से निपटने जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इन इंतजामों के सुखद परिणाम के फलस्वरूप जिले में संक्रमित मरीज लगातार ठीक होकर अपने घर लौट रहे हैं। कोरोना को हराने वालों में अब 9 माह की बच्ची का नाम भी जुड़ गया है। बीजाडांडी परियोजना के अंतर्गत ग्राम बरगा की 9 माह की बच्ची ने कोरोना से यह जंग जीती है। बीजाडांडी परियोजना के बरगा ग्राम की मात्र 9 माह की बालिका अब कोरोना से पूर्णतः स्वस्थ हो गई है। इस बालिका की मां जो कि होम आइसोलेशन में थी, के साथ बच्ची भी रह रही थी ऐसे में जांच के बाद 14 अप्रैल को बालिका की रिपोर्ट पाज़िटिव आई थी। बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घरवालों एवं बच्चे की मां को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से स्तनपान, दवाईयां, पोषण आहार एवं अन्य जरूरी सलाह प्रदान की जाती रही। इसी प्रकार समय-समय पर बालिका एवं उसकी माँ का स्वास्थ्य जांच भी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना साहू द्वारा बच्ची के स्वस्थ्य होने तक नियमित गृह भेंट और पोषण आहार वितरण किया गया। बच्ची अब पूर्णतः स्वस्थ है।

निश्चित रूप से कोरोना को हराया जा सकता है। जिले में कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। सही समय पर जांच तथा निर्देशानुसार दवाइयां एवं जरूरी देखभाल से 9 माह की बालिका ने कोरोना को हराया है। हम सभी सकारात्मक सोच, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाइयों एवं आहार के सेवन से कोरोना को हरा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment