BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की 3 से अधिक एक्टिव केस वाली पंचायतों की समीक्षा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

मण्डला: कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की 3 से अधिक एक्टिव केस वाली पंचायतों की समीक्षा...

 

सख्ती से कराएं कोरोना कर्फ्यू का पालन

होम आईसोलेट मरीजों की सतत मॉनिटरिंग करें - हर्षिका सिंह

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की 3 से अधिक एक्टिव केस वाली पंचायतों की समीक्षा

 


मण्डला 25 मई 2021

जिले से कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अगले कुछ दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। अतः संबंधित अमला प्रत्येक पहलुओं पर पूरी क्षमता से कार्य करें। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है। संदिग्ध मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेजें। इसी प्रकार होम आईसोलेट मरीजों की भी सतत मॉनिटरिंग करें। यह निर्देश कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया, मवई एवं नैनपुर विकासखण्ड की ऐसी पंचायतों की समीक्षा करते हुए दिए जहां पर कोरोना के 3 से अधिक एक्टिव केस हैं।

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि आगामी 7 दिनों तक इन गांवों में बाहरी लोगों का आना-जाना पूर्णतः वर्जित रखा जाए। ग्राम स्तर पर सशक्त रणनीति के आधार पर कार्य करें जिससे कोरोना के प्रकरण न बढ़ें। कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं तथा चैकपोस्ट पर भी सतत् निगरानी रखें। संदिग्ध मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेजें। इसी प्रकार होम आईसोलेट मरीजों की भी सतत मॉनिटरिंग करें। होम आईसोलेट व्यक्ति को बाहर न निकलने दें। कोरोना मरीज के परिवारजन तथा उनके संपर्क में आए लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कान्हा के रिसोर्ट में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रूकना चाहिए। रिसोर्ट पूरी तरह बंद रखें तथा उनके कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिन ग्रामों में एक्टिव केस की संख्या अधिक है वहां मरीजों के स्वस्थ होने तक मनरेगा के कार्य बंद रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी अपात्र व्यक्ति यदि लोगों का उपचार करता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। बैठक में किल कोरोना अभियान के तहत् घर-घर सर्वेक्षण कर संदिग्धों की पहचान तथा आवश्यक दवाईयाँ वितरित करने के निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित पंचायतों के सरपंच सचिव एवं क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य तथा जन अभियान परिषद के सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में मवई की मोतीनाला एवं धनगांव, बिछिया के खटियानारंगी एवं नेवसा तथा नैनपुर की जामगांव एवं बारगी पंचायतों का समीक्षा की गई।

 

वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें

 

                बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। अतः 18 वर्ष से अधिक आयु के शतप्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्व-सहायता समूह की दीदियों सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। मतदाता सूची से मिलान करें कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित न रहे।

No comments:

Post a Comment