BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में नगर पालिका कर्मचारी की लापरवाही से, वार्ड नंबर 3 वासियों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 11, 2021

नैनपुर में नगर पालिका कर्मचारी की लापरवाही से, वार्ड नंबर 3 वासियों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी


रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। एक तो कोरोना वायरस घोर संकट बना हुआ है, दूसरे गर्मी के इस मौसम में पानी की दिक्कत हो गई है। नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर 3 वासियों को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कई बार कर्मचारियों द्वारा सुधार कार्य किए गए लेकिन पाइपलाइन का आज भी वही हाल है, जिसकी वजह से पानी तेज गति से नहीं आ पा रहा है, और वार्ड वासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है, लेकिन फिर भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में ना होने की वजह से नगर पालिका ने जलापूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था भी दी थी। लेकिन यह टैंकर लोगों की पानी की पर्याप्त मात्रा की पूर्ति नहीं कर पा रहा है जिससे वार्ड वासियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा टैंकर लगाने पर भी लोग प्यासे हैं, उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। टैंकर आता है तो भीड़ उमड़ पड़ती है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता। जिससे संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।


वर्तमान में नगर पालिका ने कई वार्डों में नई पाइप लाइन बिछाई है। जिससे लगभग प्रत्येक वार्डों में पर्याप्त पानी पहुंच रहा है बल्कि काफी जगह नलों में टोटी ना होने की वजह से बेवजह पानी बह रहा है। जिसकी शिकायत कई बार वार्ड वासियों ने की है।


वहीं दूसरी तरफ नगर के वार्ड नंबर 3 में काफी दिनों से कम मात्रा में पानी की सप्लाई मिल रही है। वह भी मात्र 15 से 20 मिनट तक काफी धीमी गति से, ऐसी स्थिति में नागरिकों को पानी को लेकर यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी और नगर पालिका के कर्मचारी सुधार कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं इनकी लापरवाही के चलते लोगों को पानी की पर्याप्त मात्रा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू है। हर बार सुधार कार्य में केवल दिखावा किया जाता है। जिससे जल संकट की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है जो आज दिन तक ठीक नहीं हुई। कई बार वार्ड वासियों द्वारा  मुख्य नगर पालिका अधिकारी से नई पाइप लाइन डालने की मांग की गई लेकिन कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर सफाई देते हुए अधिकारी का कहना है की, 


हमारे द्वारा नई पाइप लाइन डाल दी गई है, जिसे शीघ्र ही प्रारंभ करने का कार्य प्रगति पर है।


वार्ड नंबर 3 के निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। नगर पालिका द्वारा सिर्फ एक टैंकर भेजा जाता है। जिसमें अधिक भीड़ लगने के कारण हर किसी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है ,और संक्रमण का खतरा भी बन रहा है। पानी की किल्लत से गर्मी में दिक्कत शुरू हो गई है। वार्ड में अभी तक पानी की पाइप लाइन का सुधार कार्य नहीं किया गया है, कई बार शिकायत करने पर भी नगर पालिका के लापरवाह कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे एवं पाइप लाइन सुधार के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। जिससे लोगों के जीवन में जल संकट गहराता जा रहा है, रोज पानी की किल्लत से लोग परेशान हो रहे हैं। पेयजल की समस्या के स्थाई हल के लिए नगर पालिका विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, इससे नगरपालिका के विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment