मण्डला 10 मई 2021
जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण एवं लॉकडाउन की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत चिन्हित हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का राशन निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गए हैं। कुछ हितग्राहियों द्वारा माह अप्रैल या अप्रैल एवं मई 2021 का राशन कीमत का भुगतान कर प्राप्त किया जा चुका है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि ऐसे हितग्राहियों को आगामी तीन माह का राशन निःशुल्क वितरण किया जायेगा। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे शासकीय उचित मूल्य दुकान से पात्रतानुसार तीन माह का राशन निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment