BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किल कोरोना अभियान-2: स्वास्थ्य जांच और घर-घर दवाई वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 5, 2021

किल कोरोना अभियान-2: स्वास्थ्य जांच और घर-घर दवाई वितरण

 


मण्डला 5 मई 2021किल कोरोना अभियान-2 के अंतर्गत जिले में फीवर स्क्रीनिंग के तहत आशा कार्यकर्ता एएनएम एमपीडब्ल्यू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर घर जाकर व्यक्तियों को सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, सर दर्द, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ की जानकारी ली जा रही है। संभावित मरीजों को आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण या कोविड कमांड सेंटर पर रेफर भी किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि अब तक दलों द्वारा कुल 8401 घरों एवं कुल 935127 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। सर्वे के दौरान संभावित मरीजों की कोरोना की जांच कराई जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें संस्थागत भर्ती कराया जा रहा है एवं मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी जारी है।


जिले में फैले कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किल कोरोना अभियान द्वितीय चरण में 22 अप्रैल 2021 से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्हें स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश एवं सावधानियां बरतने की जानकारी प्रदान की जा रही है एवं दवाओं के वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच में पॉजिटिव पाये गए मरीजों को जांच एवं परामर्श भी दिया जा रहा है। 3 मई 2021 को कुल 337 टीमों ने स्क्रीनिंग का कार्य किया हर टीम को टेंपरेचर पता करने के लिए थर्मल गन दी गई है। टीम द्वारा सभी का टेंपरेचर नापा जा रहा है, सर्दी जुखाम की जानकारी ली जा रही है एवं रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। संदिग्ध मरीज एवं पॉजिटिव मरीज की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च संस्थाओं में रेफर भी किया जा रहा है। 4 मई 2021 को 337 टीमों द्वारा 8401 घरों में 935127 व्यक्तियों की जांच की गई। सर्दी, जुखाम एवं बुखार वाले मरीज कुल 125 चिन्हित किए गए जिसमें बम्हनी 0, बीजाडांडी में 27, बिछिया में 2 ,घुघरी में 54, मोहगांव में 8 एवं मंडला शहरी क्षेत्र में 22 और निवास 0 तथा मवई 1 नैनपुर में 11 लोगों का चिन्हाकन किया गया। अब तक कुल 202850 घरों का सर्वे किया जा चुका है। कुल 935127 लोगों की जांच की जा चुकी हैै। अब तक फीवर क्लीनिक में 691 लोगों को रेफर किया गया, जिसमें 262 लोगों की जांच आर.ऐ.टी. के द्वारा की गई, जिसमें से कोविड-19 पॉजिटिव 31 लोगों को चिन्हित किया गया।

No comments:

Post a Comment