रेवांचल टाइम्स:– राहुल गांधी विचार मंच जिला अध्यक्ष और समाजसेवी चांदखान के संयुक्त प्रयासों से पिछले लगभग 6–7 दिनों से दिन-रात वह लोगों को जरूरत का सामान मुहैया करवा रहे हैं। उनका एक ही उद्देश्य है कि देश में आए इस संकट के समय कोई व्यक्ति भूखा न रहे।
देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी में गरीब, असहाय और मजदूर लोग को भोजन नासिब नहीं हो रहे हैं। ऐसे में कई लोग तो भूखे सो रहे हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भूखे नहीं सोने रहने के लिए राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांदखान ने गरीब, असहाय और मजदूर को राशन वितरण किया। साथ ही राशन वितरण करते हुए लोगों लॉकडाउन का पालन करने की अपील हैं।
देश में फैली कोरोना वायरस की वजह से सबकुछ बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है। तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है। समाजसेवी संगठनों ने ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है। शायद हर भूखे को वह खाना न खिला पाएं, लेकिन फिर भी चांदखान और उनके साथी समाजसेवियों के द्वारा काफी गरीब, असहाय और मजदूरों का पेट भर रहे हैं।
प्रतिदिन कर रहे गावों को कवर
लगातार हर रोज कालोनी, गांव अपने स्तर पर कवर कर रहे हैं। राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांदखान ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समय देश व प्रदेश और जिला में संकट का है इसलिए देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम प्रदेश व जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग में खड़े हैं। हरसम्भव मदद हमारी टीम और साथियों की तरफ से गरीब, मजदूर, विधवा, अपाहिज की करेंगे। राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष ने सरकार के दिशा-निर्देश को ध्यान में रखकर टीमों का निर्माण कर रखा है जो बगैर भीड़ किए प्रत्येक जरूरतमंद के घर तक अपनी टीम के सहयोग से राशन आटा, प्याज, टमाटर, आलू इत्यादि पहुंचा रहे हैं।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment