BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव तथा ग्राम अंजनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होने के कारण किया गया सात दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 19, 2021

कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव तथा ग्राम अंजनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होने के कारण किया गया सात दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन...

 




रेवांचल टाइम्स - संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए अंजनिया मैनेजमेंट समिति ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा 18- 5- 2021 से 24- 5- 2021 तक  सात दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन किया गया।

 ग्राम अंजनिया में दिनोंदिन कोविड-19 के एक्टिव केस संक्रमण के मामले बढ़ते जाने के कारण ई ग्राम पंचायत अंजनिया में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। अर्थात ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्रों में भी संपूर्ण तरीके से लॉकडाउन  की स्थिति दिखाई दे रही है अंजनिया में जरूरी इमरजेंसी सेवाओं जैसे - मेडिकल, पेट्रोल पंप, सुरक्षा सेवाएं, इंटरनेट सेवाएं,बैंक, एटीएम, बिजली, अस्पताल, इन जरूरी सेवाओं को लोक डाउन से छूट दे दी गई है। एवं सब कुछ बंद कर दिया गया है। उनसे जुड़े लोग और वाहन बाजार जा सकते हैं। पुलिस चौकी से लेकर इंद्रा चौक तक सन्नाटा पसरा हुआ है कोई नजर नहीं आ रहें है।

 अंजनिया प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि यदि इस भयंकर कोरोनावायरस की चैन को तोड़ना है तो आपसे सहयोग की जरूरत है आप लोग बेवजह घर से ना निकले एवं लगे सात दिवसीय  लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें सभी मास्क लगाएं सेनेटाइजर का प्रयोग  बार बार प्रयोग अवश्य करते रहें।

        अनुविभागीय दंडाधिकारी बिछिया के द्वारा अंजनिया में चेक पोस्ट के पांच स्थान बनाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा अंजनिया प्रशासन के द्वारा शक्ति से बाईपास  मस्जिद के पास टेंट लगाकर रायपुर से आने जाने वाले लोगों को अंजनिया में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एवं समझा दी जा रही है कि बाईपास का सहारा लेले।

 दूसरी तरफ ऐसी ही पेट्रोल पंप लाइन में सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास रोड में पूरी तरह से बैरिकेड लगाकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा टेंट लगाकर मौजूद हो गए हैं। वही यहां बम्हनी तरफ से आने वाले लोगों से पहले पूछा जा रहा है यदि आवश्यक काम है ही तो अंजनिया में प्रवेश दिया जा रहा है अर्थात वहीं से वापस लौटा दिया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment