BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19 नेशन के लिए जागरूकता अभियान संचालित करें- हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 14, 2021

कोविड-19 नेशन के लिए जागरूकता अभियान संचालित करें- हर्षिका सिंह





मण्डला 14 मई 2021कलेक्टर ने कोविड वेक्सीनेशन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम, सीईओ जनपद, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बीएमओ को निर्देशित किया कि कोविड वेक्सीनेशन का प्रतिशत लगातार बढ़ाएं। कोविड वेक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का सघन संचालन करें। जन जागरूकता कार्यक्रमों में स्थानीय भाषा का प्रयोग करें तथा लोगों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय जनता में कोविड वेक्सीनेशन के लिए व्याप्त भ्रांतियों को तत्काल दूर करें। मैदानी अमला वैज्ञानिक तरीके से भ्रांतियों का खंडन करें तथा लोगों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के लिए सभी एसडीएम गंभीरता से माइक्रो प्लान बनाएंगे तथा माइक्रोप्लान को समय रहते स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित करें। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से कोविड वेक्सीनेशन के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपनी पंचायतों में कोविड वेक्सीनेशन के लिए विशेष प्रयास करेंगे। इसी प्रकार आदिवासी विभाग आदिवासी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोविड वेक्सीनेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर श्रीमती सिह ने जन जागरूकता अभियान के तहत फ्लेक्स, बैनर, वीडियो एवं कलापथक दल के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एडीएम मीना मसराम को निर्देशित किया कि डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में एक अलग से हेल्पलाइन नंबर स्थापित करें जो कोविड वेक्सीनेशन से जुड़ी भ्रांतियां दूर करेगा। सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बैठक में कहा कि आमजनों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। उनकी समस्याओं का सरल भाषा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान करें। उन्होंने बताया कि कोविड वेक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। प्रथम डोज लेने वाले अपने निर्धारित समय में द्वितीय डोज अवश्य लें।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर चलने वाले विकास कार्यों में फ्लेक्स बैनर के माध्यम से कोविड वेक्सीनेशन की जानकारी प्रसारित करें। इसी प्रकार चलित वाहन से भी कोविड वेक्सीनेशन के जागरूकता कार्यक्रम का प्रसार करें। कलेक्टर ने घुघरी, मोहगांव एवं मवई में वैक्सीनेशन की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष गतिविधियां संचालित करें।

No comments:

Post a Comment