BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में 18 वर्षीय युवती गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 29, 2021

सिवनी : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में 18 वर्षीय युवती गिरफ्तार

 



सिवनी की वर्तिका(Vartika Rai)  ने की रेमडेसीविर इंजेक्शन की काला बाजारी...


रेवांचल टाईम्स- एक तरफ तो लोग कोरोना संक्रमण के दौरान दवाइयों और अस्पतालों में बेड की किल्लत से परेशान रहे हैं। वहीं, इस परेशानी का फायदा उठाने वाले भी पूरी तरीके से सक्रिय रहे हैं। इन लोगों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट रही है और इन आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसती रही है।


ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है जिसमें दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक युवती को ठगी के आरोप में अरेस्ट किया है. युवती पर रेमडेसीविर इंजेक्शन के नाम पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से ठगी के आरोप हैं। मध्य प्रदेश से गिरफ्तार युवती की पहचान वर्तिका (18) के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दक्षिण जिले के डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने रेमडेसीविर इंजेक्शन की नाम पर लोगों से ठगी के मामले में इस युवती को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल, बैंक की पासबुक, चेक बुक, चार एटीएम कार्ड 32,400 कैश और बैंक में जमा एक लाख 33 हजार की नकदी बरामद की है। आरोपी युवती मनोवैज्ञानिक फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वह मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली है।


डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को बताया की एक शिकायतकर्ता अंकित कुमार ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उन्हें अपने रिश्तेदार के लिए रेमडेसीविर इंजेक्शन की तत्काल आवश्यकता थी। गूगल से उन्हें एक नंबर मिला।


उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया और कॉलर ने उन्हें 32,400 रुपए में रेमडेसीविर के पांच इंजेक्शन देने का वादा किया। रुपये को खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। रुपये ट्रांसफर करने के बाद कथित व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया जिसकी जांच के दौरान एक बैंक अकाउंट की डिटेल और टेक्निकल सर्विलांस के बाद पता चला की बैंक खाता, मध्य प्रदेश के सिवनी का है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी युवती को उसके घर पर छापेमारी की।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स कि रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment