BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वेक्सीन लगवाने 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साह के साथ लगवाया टीका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 19, 2021

वेक्सीन लगवाने 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साह के साथ लगवाया टीका

 



कोरोना वैक्सीन लगवाने युवा वर्ग में देखा गया खासा उत्साह


बड़ी संख्या में विकासखंड स्तरीय वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे

 



मण्डला 19 मई 2021

वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण से दुनिया जूझ रही है। वहीं शासन-प्रशासन इस महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर वेक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चलाकर लोगों को संक्रमण से सुरक्षित करने प्रयासरत है। आरंभ में 45 बर्ष से ज्यादा आयु वालों को वेक्सीन लगाई जा रही थी। 1 मई से 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के युवाओं को वेक्सीन लगाई जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसे 19 मई 2021 से विकासखंड स्तर बम्हनी, बिछिया, नैनपुर, मोहगांव, घुघरी और निवास पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। मंडला शहरी क्षेत्र सहित विकासखंड स्तर पर तथा आसपास के युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण कराने वैक्सीन सेंटर पर आए। युवाओं में वेक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वेक्सीन सेंटर पर सुबह से ही युवाओं का आना-जाना लगा रहा। समीपस्थ और सुदूर ग्रामों से भी युवा वेक्सीन लगवाने आये। सभी ने वेक्सीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम युवाओं ने आज वेक्सीन लगवा ली है और आगे समाज के लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रम है। उसे दूर करेंगे और समाज के लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन कराने प्रेरित करेंगे। समाचार लिखे जाने तक 18$ के युवाओं में कुल 982 युवाओं को वैक्सीन लगाए गए। वही वैक्सीन लगवाने आए युवा राजेंद्र जंघेला ने कहा कि टीकाकरण ही कोरोना वायरस से बचाव का एक मात्र विकल्प है। जब तक युवा वर्ग इस मुहिम को आगे नहीं बढ़ायेगा तब तक टीकाकरण के प्रति जो लोगों के मन में भ्रांतियां हैं, उसे समाप्त नहीं किया जा सकता युवाओं को आगे आकर टीकाकरण कराना चाहिए एवं कोरोना वायरस को जिले से समाप्त करने के लिए सभी वर्ग के लोगों को जो टीकाकरण के योग्य हैं, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए। मैं यह कार्य अब अपने आसपास एवं जान पहचान के लोगों का टीकाकरण कराकर सुनिश्चित करूंगा।

No comments:

Post a Comment