वांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के अंतर्गत आने वाले शहपुरा थाना से पांच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देवरी खुर्द गांव में तड़के सुबह कूलर चालू करते समय बिजली करंट लगने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक सुबह सुबह अविनाश पिता शंकर लाल उम्र 14 वर्ष निवासी देवरी खुर्द कूलर चालू करने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान तार कटी होने के कारण बच्चे के पैर में करंट लग गया जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई मामले की जानकारी लगने पर तत्काल थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुचाया ,पुलिस ने मौके पर पहुच शव का पंचनामा तैयार किया ,मार्ग कायम कर शव विच्छेदन के लिये मर्चुरी पहुचाया..
No comments:
Post a Comment