BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्भवती असहाय ममता को 130 किलोमीटर दूर उसके घर पहुंचाया......प्रशासन,शासन ने नहीं...सोशल वर्कर्स संगठन ने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 24, 2021

गर्भवती असहाय ममता को 130 किलोमीटर दूर उसके घर पहुंचाया......प्रशासन,शासन ने नहीं...सोशल वर्कर्स संगठन ने



सोशल वर्कर्स संगठन ने गर्भवती असहाय ममता को 130 किलोमीटर दूर उसके घर पहुंचाया




रेवांचल टाईम्स - संगठन को जब पता चला की जिला सिवनी के छिंदवाड़ा बाईपास में एक गर्भवती महिला ममता यादव नाम की पिछले 9 - 10 दिनों से सिवनी में ही फसी है उनके खाने की व्यवस्था तो इधर उधर से हो गई किन्तु उनकी अपने घर जाने की इक्षा थी पर वह कोरोना कर्फ्यू के कारण जा नही पा रही थी तो सोशल वर्कर्स संगठन के सदस्य अमित हेड़ाऊ एवं अनिकेत विश्वकर्मा ने वहा पहुंच कर महिला से जानकारी ली तो महिला ने बताया कि वह जाम सावली अपने इलाज करवाने गई थी और लोकडाउन कि वजह से वह सिवनी में फस गई जो मण्डला (इम्लिगोहन) की रहवासी है तो इन्हें सिवनी पुलिस से अनुमति लेकर किराए गाड़ी करवा कर इनके घर तक छोड़ा गया घर पहुंचकर वह अपने परिवार से मिली और उनके परिवार ने सोशल वर्कर्स संगठन का आभार प्रकट किया।

आज जहा लोग एक दूसरे की मदद करने में झिझक रहे है वही पर इस महिला को घर तक छोड़ने के लिये अमित हेड़ाऊ ,रजनी उइके,नरेंद्र प्रजापति ,अनिकेत विश्वकर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया यहा तक कि ये सब देख वाहन के चालक लक्ष्मण डहेरिया ने भी सहयोग दिया इस प्रशंसनीय कार्य के लिए सोशल वर्कर्स संगठन ने अपने सदस्यों के इस कार्य के लिए उनकी सराहना किया है।

संगठन सभी से अपील करता है कि अपने आस पास की असहाय लोगो की आप जितने हो सके मदद करे या हमे सूचित करें।



विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment