BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शादी में भीड़ लगाने से रोकने पर डायल100 को जलाने की धमकी देने वाले गए जेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 4, 2021

शादी में भीड़ लगाने से रोकने पर डायल100 को जलाने की धमकी देने वाले गए जेल

 


रेवांचल टाईम्स - कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सभी थानों को निर्देशित किया है कि 2 मई से रात्रि में गश्त की जाए इसके तहत डायल-100 में ड्यूटी पर लगे आरक्षक लक्ष्मण भलावी जो गश्त से ग्राम अंखीवाड़ा से वापस आ रहे थे। जिसे ग्राम नंदौरा के कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि गांव के विनोद धुर्वे के घर शादी मेें काफी लोग इकट्ठे है, तो आरक्षक लक्ष्मण भलावी के द्वारा शादी वाले घर पाया कि शादी के कार्यक्रम में 70 से 80 लोग इकट्ठे थे। जिन्हें वर्तमान में लॉकडाउन के चलते भीड़-भाड़ नही होना चाहिये और सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर सिमित लोगों में कार्यक्रम करने की समझाईश दी एवं लोगों को जाने को कहा। फिर डायल वाहन लेकर वापस आने लगे। जो विनोद के घर से थोड़ा आगे कुछ दूर पहुंचे थे कि उसी समय गांव के राजेन्द्र पटले, नरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र चौहान एवं दिलीप धुर्वे आये और गाड़ी को सामने से रोके और बोलने लगे कि तुम शादी के कार्यक्रम को रोकने वाले होते कौन हो। जिनको समझाते हुए कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन चल रहा है। तो वह चारो लोग उत्तेजित हो गये। गाली-गुलफ्तार कर धक्का-मुक्की करने लगे। और बोलने लगे कि यहां से चले जाओ वरना डायल-100 की गाड़ी को आग लगा देंगे। यह कहकर गाड़ी में जोर-जोर से हाथ-मुक्का पटकने लगे। मना करने पर डायल-100 को जलाने के लिए धान का पैरा लाने चले गये। उक्त चारो व्यक्ति द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने और रोकने पर वाद-विवाद करने के तहत चारो के विरूद्ध-राजेन्द्र पटले पिता लिक्खन पटले 34 वर्ष, नरेन्द्र पिता धनराज चौहान 28 वर्ष, जितेन्द्र पिता धनराज 26 वर्ष तीनो निवासी नंदौरा, दिलीप धुर्वे निवासी मऊ के विरूद्ध धारा-341,353,186,188,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। एवं आरोपी विनोद धुर्वे पिता अंतराम धुर्वे 28 वर्ष निवासी नंदौरा जिनके यहां कार्यक्रम था उनके द्वारा कोरोना महामारी के नियंत्रण हेतु लॉकडाउन लगा होने के बावजूद भी उल्लंघन कर शादी के कार्यक्रम में 70 से 80 लोगों को किया जाने के लिए इनके विरूद्ध थाना बरघाट में धारा-188,269,270 भादवि एवं 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

सूचना मिलते ही तत्काल एसडीओपी बरघाट शशिकांत सरयाम एवं थाना बरघाट से पुलिस स्टॉफ उनि.आरएस राजपूत,प्रआर.बलीराम खरे, आर.संजय राहंगडाले, आर.सोहेब खान,खिलेन्द्र गौतम मौके पर पहुंचकर ग्राम नंदौरा पहुंचकर शादी समारोह से भीड़-भाड़ को हटाया गया एवं आरोपी राजेन्द्र पिता लिक्खन पटेल 34 वर्ष नंदौरा को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपी फरार है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र पटेल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

No comments:

Post a Comment