BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Petrol Price Today : इन शहरो में पेट्रोल-डीजल के दाम हुए 100 के पार ! जानें आज के रेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 26, 2021

Petrol Price Today : इन शहरो में पेट्रोल-डीजल के दाम हुए 100 के पार ! जानें आज के रेट



11वें दिन आज पेट्रोल-डीजल किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश की आम जनता को बढ़ती हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत से 15 अप्रैल को आराम मिला था. इससे पूर्व लगातार 15 दिन तक इनकी कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था. अप्रैल से पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कमी देखने को मिली थी. ये अप्रैल में हुई पहली कटौती थी. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में Crude Oil अभी भी 66 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है.


मार्च में हुई थीं 3 बार कटौतियां

अप्रैल में 15 तारीख से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था. उस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे और डीजल 23 पैसे की कमी देखने को मिली थी. मार्च महीने में कुल पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे कम हुए थे. 3 बार मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में आई कमी का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी थी.

इन शहरो में अभी भी 100 का पार पेट्रोल

कच्चे तेल में अभी भी कई हफ्तों में कमजोरी दिख रही है. इन दिनों कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल से कम होकर 63 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई थी. लेकिन ये फिर बढ़ता दिख रहा है. इसके पूर्व फरवरी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महंगाई 16 बार देखने को मिला था. बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी ऊंचें स्तर पर ही हैं. राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल की कीमत अभी भी 100 रुपये के ऊपर है, यहां का रेट 100.89 रुपये प्रति लीटर है, इसके अलावा मध्य प्रदेश के अनूपपुर में इनके रेट 100.79 रुपये प्रति लीटर पर है. तो वहीं मध्य प्रदेश के ही Nagarabandh में भी पेट्रोल की कीमत 101.29 रुपये है. मध्य प्रदेश के रीवा में पेट्रोल 100.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, यहां छिंदवाड़ा में भी पेट्रोल 100.11 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

दिल्ली में पेट्रोल आज 90.40 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपये पर बिक रहा है.

इन 4 शहरों में ये हैं Petrol की कीमतें

बात करें अगर मेट्रो सिटीज़ की तो बीते दिन दिल्ली में Petrol की कीमत 90.40 रुपये थी, जो कि आज 90.40 हो गयी है. मुंबई में बीते दिन Petrol की कीमत 96.83 रुपये थी, जो कि आज 96.83 हो गयी है. कोलकाता में Petrol की कीमत 90.62 रुपये थी, जो कि आज 90.62 हो गयी है. तो वहीं चेन्नई में बीते दिन Petrol की कीमत 92.43 थी जो अब 92.43 हो गयीं.

21 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

यदि 26 अप्रैल 2020 से आज की कीमतों की तुलना की जाएं तो उस समय पेट्रोल का रेट 69.59 रुपये प्रति लीटर था, मतलब के एक साल में पेट्रोल 20.81 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया. तो वहीं डीजल भी 26 अप्रैल 2020 को 62.29 रुपये प्रति लीटर था, जो कि अभी तक 18.44 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

इन 4 शहरों में ये हैं डीजल की कीमतें

मेट्रो सिटीज़ की अगर बात करें तो बीते दिन दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपये थी, जो कि 80.73 ही है. मुंबई में बीते दिन डीजल की कीमत 87.81 रुपये थी,वो भी आज 96.83 है. कोलकाता में डीजल की कीमत 83.61 रुपये थी, उसमें भी कोई बदवान नहीं हुआ है और चेन्नई में बीते दिन डीजल की कीमत 92.43 थी वो भी उसी रेट में बिक रहा है.

इस तरह खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को आप SMS के जरिए भी पता कर सकते हैं. ये सुविधा आपको इंडियन ऑयल IOC देता है कि आप अपने मोबाइल फोन पर ही RSP और अपने शहर का कोड डाल कर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर बहुत जल्द ही शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा.

No comments:

Post a Comment