BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: ओपन बुक पैटर्न से होंगी UG/PG फाइनल ईयर की परीक्षाएं, जल्द जारी होगा आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 20, 2021

MP: ओपन बुक पैटर्न से होंगी UG/PG फाइनल ईयर की परीक्षाएं, जल्द जारी होगा आदेश



भोपाल: मध्य प्रदेश के विभिन्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ग्रेजुएशन (UG) और पोस्टग्रेजुएशन (PG) के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. इन सभी छात्रों की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति पर कराई जाएंगी. यानि कि छात्र घर बैठकर एग्जाम दे सकेंगे. यह फैसला प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री की तरफ से लिया गया है.




इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि सभी यूजी और पीजी के फाइनल ईयर के छात्रों को ई-मेल के जरिए प्रश्न पत्र दिए जाएंगे. जिसका जवाब छात्रों को घर पर ही देना होगा. इसके बाद उन्हें उत्तर पुस्तिका को नजदीकी परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा.

हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी विवि की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. इस विषय पर विवि प्रबंधन का कहना है कि अगर उन्हें सरकार की तरफ से आदेश मिलता है, तो उस पर अमल किया जाएगा. ऐसा में माना जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में जल्द आदेश जारी किया जा सकता है.आपको बता दें कि इसके पहले यूजी और पीजी में फाइनल ईयर छोड़कर शेष सभी परीक्षाओं को ओपन बुक पैटर्न पर कराने के आदेश दिए गए थे. जिसके बाद से ही प्रदेश के फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment