BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कांग्रेस MLA तरुण भनोत ने मास्क चेकिंग करती महिला हेड कांस्टेबल को दी धमकी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

कांग्रेस MLA तरुण भनोत ने मास्क चेकिंग करती महिला हेड कांस्टेबल को दी धमकी



जबलपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक तरफ सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने के प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्रियों के मामले सामने आते जा रहे हैं इस बीच ही पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत द्वारा मास्क चेकिंग के दौरान महिला हेड कांस्टेबल को खरी-खोटी सुनाने का मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

इस संबंध में बताते चले कि, गोराबाजार थाने की हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन सोमवार को थाने के पास ही चेकिंग कर रही थी और बिना मास्क के चालानी कार्रवाई कर रही थी। जिसकी खबर पर जैसे ही पूर्व मंत्री तरुण भनोट को मिली और वे हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन पर भड़क गए। आरोप लगाते हुए कहा कि, मास्क की आड़ में वसूली हो रही है। TI का नंबर मांगने पर महिला कांस्टेबल ने कहा कि, वे अपनी ड्यूटी कर रही है। ज्यादा बहस होने के बाद थाने में रिपोर्ट करने की बात भी कही है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी दिखे सकते में

इस संबंध में, इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे लेकर पुलिस विभाग सकते है। ASP गोपाल खांडेल और SP सिद्धार्थ बहुगुणा का दावा है कि इस पूरे प्रकरण की कोई शिकायत पूर्व मंत्री की ओर से नहीं हुई वही महिला हेड कांस्टेबल के इस बारे में नहीं कहने पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होने की खबर सामने आईं है।

No comments:

Post a Comment