BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या प्रदेश में फिर लग सकता है Lockdown, सीएम शिवराज का बड़ा बयान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 5, 2021

क्या प्रदेश में फिर लग सकता है Lockdown, सीएम शिवराज का बड़ा बयान

 


भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बाद शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तो क्या हम फिर लॉकडाउन (Lockdown) की ओर जा रहे हैं। रविवार को 24 घंटे में 3000 से अधिक मामले सामने आने के बाद से हड़कंप है। वहीं देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते कोरोना केस के बीच लॉकडाउन की खबरों को लेकर अटकलें जारी है। लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसपर अपनी मंशा साफ कर दी है।

लॉकडाउन अंतिम विकल्प- सीएम शिवराज

मध्यप्रदेश में रविवार को 3178 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब तक मध्यप्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,06,851 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और 21,335 एक्टिव मरीज हैं। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नए लोग संक्रमित न हो उसका एक उपाय है लॉकडाउन। लेकिन लंबा लॉकडाउन (Lockdown) अर्थव्यवस्था को तोड़ देता है, व्यापार ठप होता है और गरीब बेरोजगार हो जाता है। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प है। सीएम ने कहा कि जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप वहां की स्थितिनुसार लॉकडाउन का निर्णय ले सकता है, लेकिन इसके लिए अनुमति लेना आवश्यक है। उन्होने साफ कहा कि मैं किसी कीमत पर लंबा लॉकडाउन नहीं चाहता हूं।

सीएम शिवराज ने कहा कि एक दिन के लॉकडाउन से भी काम चल सकता है अगर जनता पूरी तरह से सहयोग करे। और सहयोग का पहला अर्थ है मास्क लगाएं। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें तथा साबुन सैनेटाइजर का उपयोग करें। सीएम ने साफ कहा कि वो एक दिन, दो दिन से लंबा लॉकडाउन नहीं चाहते हैं और यथासंभव एक दिन के लॉकडाउन से काम चलाएंगे।

No comments:

Post a Comment