BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में कोविड-19 वेक्सीनेशन का कार्य सतत् रूप से जारी ग्रामीणों क्षेत्रों में कराया जा रहा स्वास्थ्य सर्वे एवं जांच - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 11, 2021

जिले में कोविड-19 वेक्सीनेशन का कार्य सतत् रूप से जारी ग्रामीणों क्षेत्रों में कराया जा रहा स्वास्थ्य सर्वे एवं जांच



मण्डला 11 अप्रैल 2021



जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मंडला जिले में कोविड वेक्सीनेशन का कार्य निर्धारित केंद्रों में लगातार रूप से जारी है। जिला मुख्यालय के अंतर्गत कटरा रोड स्थित निरंकारी भवन एवं आदिवासी कौशल विकास कंप्यूटर केंद्र में कोविड वेक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा निरंतर रूप से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। शासन के आदेशानुसार 45 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविड वेक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सर्वे भी किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शरीर का तापमान, आवश्यक जांच एवं लक्षणों के आधार पर दवाइयां भी दी जा रही है।



No comments:

Post a Comment