Breaking

revanchal times new

तहसील चौरई में फूटा कोरोना बम बढ़ रही है लगातार संख्या



रेवांचल टाईम्स :- जिले तो जिले में अब कोरोना ने अपने चपेट गाँव तक को ले रहा है हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। हर दिन मरीज मिल रहे है। कोरोना की पुष्टि हुई। पिछले कुछ सप्ताहो में जिले से 600 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये वर्तमान अकड़ा है इसके बाद भी हर व्यक्ति लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पताल, बाजार, प्रमुख चौराहों समेत भीड़ देखी जा रही थी। नगर वासी कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।




अनुविभागीय प्रशासनिक अधिकारी की कठपुतली बने तहसीलदार थाना प्रभारी जब कभी कुछ हो तो अनुविभागीय अधिकारी तुरंत आदेश कर एस डी एम साहब अपना पला झाड़ लेते है छिंदवाड़ा से आना जाना करते है अगर एस डी एम की जरूरत पड़े तो साहब छिंदवाड़ा से आने से पहले यहां जनता की तब तक अर्थी सजा जाएगी इससे पहले की अधिकारी मेघा शर्मा ,सी पी पटेल भी थी जो 24 घंटे पब्लिक के बीच मे रहा कर हर पल मदद को तैयार रहते थे चौरई का दुर्भाग्य कहा जाए जो ऐसे एस डी एम चौरई के लिए जो खुद को कलेक्टर साहब से कम नही समझते है जिला अध्यक्ष महोदय से निवेदन है कि ऐसे अधिकारी को नगर की सेवा के लिए न रखे जाए और किसी सेवादार व्यक्ति को चौरई के लिए पहुचाया जाए जो इस मुसीबत की घड़ी में जो चौरई नगर की जनता की जान की रक्षा कर सके आपके नगर के सिर्फ और सिर्फ तहसीलदार ओर थाना प्रभारी भी इस ओर ध्यान दे रहे है। यदि एहतियात न बरता गया तो आने वाला समय घातक होगा।

होली के बाद जिले में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ चुकी है। हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। जान लेवा बीमारी से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही कोविड वैक्सीन भी लगाई जा रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। घर से निकलने के बाद लोग मास्क नहीं लगा रहे है और न ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। लॉक डाउन के पहले तक गुरुवार को जिला में लॉक डाउन लगाने की जानकारी जैसे ही मिली लोग भुलगये सोसालडिस्टेंट बाजार में खासी भीड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करा पाए है, यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब हर घर मे कोरोना मरीज होंगे। जहां पर मरीज मिले हैं।




ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर मरीज मिले है। उस स्थान का न तो सैनिटाइजर कराया जा रहा है और न ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले होम क्वारंटाइन हो रहै है। न उनपे किसी की पावंदी




तहसील में दस बड़ी बाजारें हैं। जिला प्रशासन की ओर से बंदी का 3 दिन निर्धारित किया गया था लेकिन अधिकारियों की उदासीनता की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है।

नगर से लगे ग्राम को रेड जॉन से स्थानीय लोगों की माने तो अधिकतर ग्राम के लोग नगर में आ जाते है खरीदी के लिए ओर बताते नही की कोई उनका पॉजिटिव भी है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला अध्यक्ष महोदय ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया है। बगैर मास्क के घूमने वाले व शारीरिक दूरी का पालन कराने वालों पर जुर्माना लगाने की निर्देश दिया गया । नगर के साहब नगर में रहे तो सेवा हो जनता की पर ये नगर की बदकिस्मती है यहाँ वर्तमान में जो की एस डी एम पदयस्त है उनका कोई योगदान नजर नही आ रहा है ये बात जनचर्चा का विषय है कि लोगो ने आज तक उनके दर्शन भी नही किया है दो या तीन बार ही नगर में घूमते दिखाई दिये है जबकि पूर्व के अधिकारियों ने नगर भृमण कर लोगो आम जनता को समस्या सुनी और समझाया भी प्रेरित किया

Post a Comment

Previous Post Next Post