BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीवार लेखन से कोरोना जागरूकता का संदेश दे रहे रतन और निवेश ’मैं कोरोना वॉलेंटियर’ अभियान के तहत् सार्थक सहयोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

दीवार लेखन से कोरोना जागरूकता का संदेश दे रहे रतन और निवेश ’मैं कोरोना वॉलेंटियर’ अभियान के तहत् सार्थक सहयोग



मण्डला 15 अप्रैल 2021



कोरोना महामारी से पूरी दुनिया के साथ-साथ पूरा देश-प्रदेश और मंडला जिला भी अछूता नहीं है। इस बीमारी से निकलने के लिए हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक हित में कार्य कर रहा है। जन अभियान परिषद के अंतर्गत विभिन्न समितियाँ भी कोरोना जागरूकता के लिए प्रसंशनीय कार्य कर रही है। इन समितियों के सदस्य ’मैं कोरोना वॉलेंटियर’ अभियान से जुड़कर अपने-अपने स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए समाज को जागृत कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा रतन पड़वार कोरोना जागरूकता का संदेश दीवारों पर लिखकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चंदगांव के अध्यक्ष रतन पड़वार अपने गांव एवं मोहल्ले तथा आसपास के क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता संदेश का लेखन दीवारों पर कर रहे हैं। रतन अपने संदेश के माध्यम से लोगों को अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने, मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह देते हैं।

विकासखंड मवई के अंतर्गत ग्राम चंदगांव दूरस्थ ग्रामीण इलाका है। जहां पर जनजागरूकता के लिए अन्य माध्यमों की नितांत कमी है। ऐसे में रतन पड़वार एवं उनकी समिति द्वारा जागरूकता संदेश लेखन का कार्य निःसंदेह प्रशंसनीय है। दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को कोरोना के फेलने की जानकारी तथा इससे बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया जाता है। समिति के सदस्य कई बार घर-घर जाकर इन संदेशों के लेखन के साथ-साथ स्थानीय भाषा में बोलकर भी सुनाते हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दीवारा के छात्र निवेश हरदहा भी दीवार लेखन के कार्य से अपने गाँव एवं आसपास कोरोना जागरूकता संदेशों को प्रसारित कर रहे हैं। बीएसडब्ल्यू के छात्र निवेश प्रतिदिन कोरोना जागरूकता के संदेशों का दीवार लेखन के साथ-साथ गाँव के बड़े-बुजुर्गों को मॉस्क पहनने तथा कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।





No comments:

Post a Comment