Breaking

revanchal times new

मण्डला मुख्यालय का कोविड टीकाकरण केंद्र का स्थान परिवर्तित

 

अब जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के स्थान पर आदिवासी विकास कंप्यूटर कौशल केंद्र में संचालित होगा कोविड टीकाकरण


 

मण्डला 7 अप्रैल 2021

जन सामान्य की सुविधा की दृष्टि से मुख्यालय का कोविड टीकाकरण केंद्र का स्थान परिवर्तित किया गया है। यह अब जबलपुर रोड बिझिया तिराहे से आगे कटरा रोड पर आदिवासी विकास कंप्यूटर कौशल केंद्र बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। टीकाकरण के लिए हितग्राही अपने साथ सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आये। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पहचान पत्र साथ में लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। टीकाकरण का समय सुबह 930 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new