मण्डला 17 अप्रैल 2021
मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 16 अप्रैल की शाम 4 बजे से 17 अप्रैल की शाम 4 बजे तक जिले में 61 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता को एक मार्च 2021 से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिले में 17 अप्रैल को 9 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 17 अप्रैल को शाम 4 बजे तक कुल 793 टीके लगाए गए।

No comments:
Post a Comment