BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकासखंड चौरई के 6 ग्रामों व चौरई नगर के 2 वार्डों का निर्धारित क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 7, 2021

विकासखंड चौरई के 6 ग्रामों व चौरई नगर के 2 वार्डों का निर्धारित क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित....


रेवांचल टाईम्स :- चौरई (छिन्दवाड़ा)/ 07 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले के विकासखंड चौरई के ग्राम डुंगरिया, हथनी, थांवरी, पालादौन व गुरैया और चौरई नगर के वार्ड क्रमांक-8 व 10 में एक-एक तथा ग्राम बिलंदा में 3 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर म.प्र.पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के अंतर्गत जिले के विकासखंड चौरई के ग्राम बिलंदा के मकान नंबर-33 व 67, थांवरी के मकान नंबर-60, हथनी के मकान नंबर-70, डुंगरिया के मकान नंबर-24, पालादौन के मकान नंबर-123 व गुरैया के मकान नंबर-65 तथा चौरई नगर के वार्ड क्रमांक-8 के मकान नंबर-123 व वार्ड क्रमांक-10 के मकान नंबर-196 को एपीसेंटर तथा कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन के लिये राज्य शासन द्वारा जारी “द एपिडेमिक डिसीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के अंतर्गत निर्धारित कंटेंनमेंट क्षेत्र के सर्विलेंस के लिये एक दल का गठन भी किया है जिसमें अनुविभागीय दण्डाधिकारी चौरई ओमप्रकाश सनोडिया को इंसीडेंट कमांडर और दल के अन्य सदस्यों में तहसीलदार चौरई रायसिंह कुशराम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चौरई  पी.एम.बालरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चौरई भरत गजभे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जे.के.ठेपे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

No comments:

Post a Comment