BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला चिकित्सालय में बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 16, 2021

जिला चिकित्सालय में बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता



मण्डला 16 अप्रैल 2021


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय को जानकारी दी है कि जिला चिकित्सालय मण्डला में संचालित डी.सी.एच.सी. में बिना ऑक्सीजन वाले कुल उपलब्ध बिस्तर 16 हैं जिनमें 14 बिस्तर भरे हैं। ऑक्सीजन वाले कुल उपलब्ध बिस्तर 80 है जिनमें भरे हुये बिस्तर 8 हैं। आइ.सी.यू. वाले कुल 10 बिस्तर हैं जिनमें भरे हुए बिस्तर 0 हैं। कोविड केयर सेन्टर जी.एन.एम.टी.सी. मंडला में कुल उपलब्ध बिस्तर बिना ऑक्सीजन वाले 50 है जिनमे भरे हुए बिस्तर 15 हैं। जिला चिकित्सालय डीसीएचसी में ऑक्सीजन के बडे़ डी टाइप सिलेन्डर कुल 105 जिनमें 32 भरे है तथा छोटे बी टाइप सिलेन्डर कुल 250 जिनमें 205 भरे हुए उपलब्ध हैं। जिले में रेमडेसिविर इन्जेक्शन अभी तक अप्राप्त हैं।

No comments:

Post a Comment