BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’’वैक्सीन लो और ज्यादा ब्याज पाओ’’ सेंट्रल बैंक द्वारा जनहित में प्रारंभ की गई अनूठी पहल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

’’वैक्सीन लो और ज्यादा ब्याज पाओ’’ सेंट्रल बैंक द्वारा जनहित में प्रारंभ की गई अनूठी पहल

 


 मण्डला 15 अप्रैल 2021अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार केशरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की जनता को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने प्रोत्साहित करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अनूठी पहल की गई है। इसके अंतर्गत सेंट्रल बैंक वैक्सीन लगवाने वाले ग्राहकों को उनकी जमा राशि पर 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देगा। उन्होंने बताया कि 4651 शाखाओं वाले सेंट्रल बैंक ने वैक्सीन लगवाने वाले सभी नागरिकों के लिए प्रचलित ब्याज दर से 25 आधार बिंदु अधिक अतिरिक्त आकर्षक ब्याज दर पर 1111 दिनों की इम्युन इंडिया डिपॉजिट योजनानाम से एक विशेष जमा योजना शुरू की है।

एलडीएम श्री केशरी ने बताया कि सेंट्रल बैंक की जनहित में अनूठी पहल- यह सभी उम्र के ग्राहकों के लिए लागू होगी और इसमें भी वरिष्ठ नागरिकों को अन्य जमा योजनाओं की तरह अतिरिक्त यानी 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्रीमटम वेंकटराव ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक होने के नाते हमने एक स्वस्थ समाज के लिए अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने सभी नागरिकों से कोविड-19 वैक्सीन लगवाने और सीमित अवधि के इस आकर्षक प्रस्ताव का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment