BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पति ही निकला पत्नी का हत्यारा कचरा घर में आग लगाकर कर दी थी हत्या... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा कचरा घर में आग लगाकर कर दी थी हत्या...


रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बहुल्य जिला डिंडोरी मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी मंडला मार्ग पर ग्राम रहेंगी के पास कचरा घर में जली हालत में मिली महिला की लाश.. 2 साल में हुआ खुलासा घरेलू विवाद के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या 19 मई 2019 को कचरा घर रहेंगी में अज्ञात मृतिका उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष कसाब जली हुई अवस्था में मिला था कोतवाली में अपराध अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 201 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई जांच के दौरान अज्ञात मृतिका के शव का डीएनए परीक्षण कराया गया डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मृतिका की पहचान तुलसी बाई बनवासी निवासी पति नरेश बनवासी ग्राम रामगढ़ चौकी अमरपुर थाना समनापुर जिला डिंडोरी के रूप में हुई.. आरोपित पर 5000 का इनाम घोषित बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपित की पतासाजी के लिए 5000 रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी साथ ही एसएसपी व एसडीओपी के निर्देश में टीम गठित की गई टीम में कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे ईएसआई अनुराग जामदार विधि पांडे एसआई मुकेश बैरागी प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास हरनाम सिंह परस्ते प्रवीण खंपारिया आरक्षक नीतीश दुबे देवेंद्र पटेल संदीप साहू, आदित्य शुक्ला रूप सिंह मरावी की अहम भूमिका रही कड़ी पूछताछ के दौरान पति ने हत्या करना स्वीकारा मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति नरेश बनवासी पिता स्वर्गीय दल्ला बनवासी उम्र 36 साल निवासी रामगढ़ चौकी अमरपुर को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई पूछताछ में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई आरोपित ने बताया कि 17 मई 2019 की रात घरेलू विवाद को लेकर पत्नी के साथ मारपीट हुई थी अधमरी होने पर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 49 डी 0535 में रखकर ग्राम रहेंगी कचरा घर में लाकर आग लगाकर जला दिया था आरोपित को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया घटना में उपयोग किया गया वाहन भी जप्त किया गया आरोपित नरेश बनवासी को न्यायालय पेश किया गया. पति ही निकला पत्नी का हत्यारा लगभग 2 साल बाद पुलिस ने किया पर्दाफाश!

No comments:

Post a Comment