BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार हेतू चौरई विधायक ने प्रभारी मंत्री को सौपा माँग पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार हेतू चौरई विधायक ने प्रभारी मंत्री को सौपा माँग पत्र


रेवांचल टाइम्स  - चौरई विधानसभा में बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप से जहाँ एक क्षेत्रवासी परेशान है ओर पानी जैसा पैसा खर्च करने के बाद भी बेहतर इलाज हेतू लगातार जिला मुख्यालय चक्कर काट रहे है तो वही दूसरी ओर इस महामारी से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों की पोल खोल दी है।

              क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतू बुधवार को छिंदवाड़ा में आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक के पश्चात म.प्र. शासन के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया को एक पत्र सौपकर जल्द से जल्द सुधार की माँग की। इस पत्र में चौरई विधायक ने बताया कि चौरई क्षेत्र में कोरोना महामारी की स्थिति बेकाबू हो गई है प्रमुख नगरों सहित करीब 100 ग्राम इस महामारी के चपेट में आ गये है। कोरोना बीमारी से क्षेत्र में करीब 50 से 60 मौते हो चुकी है व सैकड़ो लोग कोरोना पॉजिटिव है। इस स्थिति  में विधानसभा के तीनों प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों चौरई, चाँद एवं बिछुआ में न तो पर्याप्त ऑक्सीजन है, न सी.टी स्कैन मशीन है, न ही एम्बुलेंस है ओर न ही कोरोना उपचार में आने वाली दवाइयां- इंजेक्शन है। उन्होंने इसके संबंध में प्रभारी मंत्री से जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सी.टी. स्कैन मशीन लगवाने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 2-2 एम्बुलेंस दिलवाने, कोरोना प्रभावितों के उपचार में दी जाने वाली टेबलेट फेबि फ्लू व इंजेक्शन रेमडेसिवर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये जाने की माँग प्रभारी मंत्री से की।

              इसके अलावा क्षेत्र के गेंहू उपार्जन केंद्रों कुंडा, बाँकानागनपुर एवं बाम्हनवाड़ा से संबंधित समस्याओं के संबंध में प्रभारी मंत्री एवं छिंदवाड़ा कलेक्टर से चर्चा कर हल किये जाने की माँग रखी।

No comments:

Post a Comment