BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश में कोरोना का तांडव: अब इन जिलों में भी बढ़ा कोरोना कर्फ्यू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 25, 2021

मध्यप्रदेश में कोरोना का तांडव: अब इन जिलों में भी बढ़ा कोरोना कर्फ्यू



मध्यप्रदेश। एमपी में कोरोना जैसे घातक वायरस ने तांडव मचा रखा है। जिससे रोजना कोरोना मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। कोरोना की इस बढ़ती तेज रफ्तार ने हर किसी को सहमा कर रख दिया है, बता दें कि कई जिलों से तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों और मौत के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया हैं।

इन जिलों में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू :

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है तेजी से बढ़ रहे खतरनाक वायरस ने अपनी पकड़ सभी देशों में बना ली है। इस बुरे असर से देश को बचाने के लिए लगातार तमाम प्रयास भी किये जा रहे हैं, तो भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। तेजी से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मध्यप्रदेश के सागर, धार, सतना, खरगोन जिले में फिर कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है।


धार में 3 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

बेकाबू होते कोरोना को रोकने के लिए मध्यप्रदेश के धार जिले में भी 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक धार में 3 मई सुबह 6 बजे तक अब कर्फ्यू जारी रहेगा, धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

सतना में 1 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू बढ़ा :

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के सतना जिले में भी 1 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, मिली जानकारी के मुताबिक यहां 1 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा, सतना कलेक्टर ने नए आदेश जारी कर दिए हैं।

सागर में 1 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सागर जिले में 1 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। बता दें कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

खरगोन में 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू :

इसके अलावा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में भी 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, यहां पर 3 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा, क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है, यहां पहले की तरह आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी।


एमपी में कोरोना की स्थिति :

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आउट ऑफ कंट्रोल होती जा रही है, इस बात का अंदाजा ऐसा लगा सकते हैं कि एमपी में 24 घंटे में 12,919 नए संक्रमित मिले, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11,091 रही, इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 85 हजार 703 और स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 3 लाख 91 हजार 299 हो गया है।

No comments:

Post a Comment