मण्डला 17 अप्रैल 2021
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों
से अपील की है कि कोरोना के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। जिला प्रशासन
एवं स्वास्थ्य विभाग सभी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कोरोना संक्रमण का यह
समय सभी के लिए कठिन है, इसे सभी लोगों के सहयोग एवं दिशा-निर्देशों के पालन से ही हराया जा सकता है।
उन्होंने होम आइसोलेट किये गए मरीजों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होम
आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करें एवं प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड
प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। उन्होंने मरीजों से कहा है कि अपनी-अपनी
लापरवाही के कारण अन्य लोगों को कोरोना के संक्रमण के खतरे में न डालें। प्रशासन एवं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारेन्टाईन एवं आइसोलेशन के जारी दिशा-निर्देशों के
उल्लंघन करने पर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने
जिलेवासियों से कहा है कि कोरोना जांच के लिए सेम्पल देने के पश्चात रिपोर्ट आने
तक होम क्वारेन्टाईन में रहें।

No comments:
Post a Comment