कोविड टीकाकरण की व्यवस्थाओं
पर दिए जरूरी निर्देश
मण्डला 16 अप्रैल 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कटरा स्थित डिस्ट्रिक्ट कमांड
कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल सेंटर में काम करने वाले
कर्मचारियों से प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन में रहने वाले व्यक्तियों से
संवेदनशीलता के साथ बातचीत करें। उनकी समस्या को गहराई से समझते हुए आवश्यक सलाह
दें। श्रीमती सिंह ने कमांड सेंटर में प्रतिदिन आने वाले शिकायतों तथा अन्य
प्रक्रियाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कम्प्यूटर कौशल विकास केन्द्र में संचालित
कोविड टीकाकरण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण
के लिए किए जा रहे पंजीयन तथा टीकाकरण स्टॉफ से बातचीत की। उन्होंने टीकाकरण के
लिए आने वाले व्यक्तियों से चर्चा कर कहा कि कोविड टीकाकरण के बारे में अन्य पात्र
व्यक्तियों को भी प्रेरित करें तथा टीकाकरण के आगामी डोज को भी समय पर अवश्य लें।
निरीक्षण के दौरान एडीएम मीना मसराम, अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश खम्परिया एवं संबंधित अधिकारी
उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment