BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रमोद एवं उसकी टीम ने अब तक बांटे दो हजार से अधिक मॉस्क वॉलेंटियर बनकर मॉस्क भी बना रहे प्रमोद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 18, 2021

प्रमोद एवं उसकी टीम ने अब तक बांटे दो हजार से अधिक मॉस्क वॉलेंटियर बनकर मॉस्क भी बना रहे प्रमोद

मण्डला 18 अप्रैल 2021





जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड बिछिया के अंतर्गत ग्राम दीवारा की ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के द्वारा कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए सबसे जरूरी मॉस्क का स्थानीय ग्रामीणों को वितरण कराया जा रहा है। इस समिति के प्रमुख प्रमोद हरदाहा एवं उसकी समिति के सदस्य मॉस्क के वितरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ग्राम दीवारा में प्रमोद स्वयं मॉस्क तैयार कर रहे हैं। वे कहते हैं मैंने अब तक 2 हजार से ज्यादा मॉस्क बनाकर अपने सदस्यों के साथ घर-घर जाकर मॉस्क का वितरण किया है। प्रमोद निःशुल्क मॉस्क के वितरण के साथ-साथ लोगों को मॉस्क के महत्व के बारे में बता रहे हैं। इसी प्रकार समिति के सदस्य मॉस्क पहनने के सही तरीके के बारे में भी बता रहे हैं। प्रमोद बताते हैं कि स्थानीय लोगों को हम मॉस्क की नियमित सफाई, उसके पहनने के तरीके एवं बदलने के संबंध में भी जानकारी दे रहे हैं। प्रमोद कहते हैं कि हम नियमित रूप से इस कार्य को कर रहे हैं और प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क मॉस्क बांट रहे हैं। यह काम निश्चित ही पुण्य का काम है। मैं और मेरी टीम लोगो को इस महामारी से बचाने अपनी तरफ से हर संभव मदद देने को तैयार है और आगे भी करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment