रेवांचल टाईम्स :- बढ़ते हुए कोरोनावायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी टिकरिया अमित कुमार एवं तहसीलदार नारायणगंज अनिल कुमार जैन द्वारा समय-समय पर लोगों को शासन प्रशासन के नियम निर्देशों का पालन करने हेतु समझाइश दी जा रही है थाना प्रभारी टिकरिया अमित कुमार द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के समस्त गांव में थाना मोबाइल के माध्यम से ग्राम वासियों को कोरोनावायरस संक्रमण के संबंध में एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों शादी विवाह सामाजिक कार्यक्रम में भीड़ एकत्रित ना करने बिना परमिशन कार्यक्रम आयोजित ना करने आदि विषयों पर लगातार एलाउंसमेंट कर लोगों को समझाइश दी जा रही है साथ ही क्षेत्र के समस्त गांव में ग्राम कोटवार एवं सरपंचों के माध्यम से भी ग्राम वासियों को जागरूक किया जा रहा है एवं टीकाकरण कार्यक्रम हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है
थाना प्रभारी टिकरिया और तहसीलदार के द्वारा बढ़ते कोरोना को लेकर किया जा रहा है लोगों जागरूक..
bydigital bharat
-
0

