BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया,घरों में लगाए पार्टी के झंडे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 7, 2021

नैनपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया,घरों में लगाए पार्टी के झंडे


रेवांचल टाइम्स:- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 42 वा स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2010 को नगर के समस्त मतदान केंद्रों में कार्यकर्ता के द्वारा बनाया गया नगर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर भाजपा का झंडा लहराते देखा गया। स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की अपनी उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति करते हुए प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से नगर के सामने झंडा लगाकर सेल्फी ली और पार्टी के दिशा निर्देशों पर फेसबुक और व्हाट्सएप में फोटो अपलोड किया। 


"में भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हूं" का संदेश देते हुए अपने परिवार और मित्रों के साथ एकत्रित होकर खुशियां मनाई इसके बाद वार्ड क्रमांक 5 एवं 11 में कार्यकर्ताओं व आम जनों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष राकेश रजक ने केक काटा,उपस्थित वक्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर आज तक की गतिविधियों की मतदाताओं व पार्टी के कार्यकर्ता को जानकारी दी।


नगर के अन्य भागों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें मंडल अध्यक्ष राकेश रजक,उर्मिला राज ठाकुर, आरती नारंग,महेश्वरी राजपूत,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा, बुब्बी नामदेव, सुभाष सेन,आदित्य सिंह, राहुल राजपूत, सुनील विश्वकर्मा,ममता ठाकुर, सीमा ठाकुर, राजेश चौहान, नितिन ठाकुर, संजय सिसोदिया, राजेश दुबे, अनिल ,बबली नारंग, सहित भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment