BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्षेत्र में लॉकडाउन में भी गांव गांव जोरो पर बिक रहा है अंग्रेजी देसी शराब - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 11, 2021

क्षेत्र में लॉकडाउन में भी गांव गांव जोरो पर बिक रहा है अंग्रेजी देसी शराब


रेवांचल टाइम्स। बालाघाट जिले में इन दिनों गांव गांव अंग्रेजी शराब बिकने की जानकारी प्राप्त हो रही है सुबह से ही शराब की अवैध तस्करी प्रारंभ हो जाती है ना तो पुलिस विभाग और नहीं आबकारी विभाग नकेल कस पा रहा है विदित हो कि अंग्रेजी एवं देशी मंदिरा लाइसेंसी दुकानों से अधिक गांव गांव टोले मांजरे में अवैध रूप से  कार्य करने वाले लोग बेच रहे हैं जिले में ऐसे अनेकों ग्राम की बात की जाए तो पेटीयो से शराब मिल सकती है अब यह शराब कहां से आ रही है कौन सप्लाई कर रहा है इसका पता लगाना आपकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को लगाना चाहिए वैसे आबकारी विभाग को इसके बारे में पूर्ण जानकारी है परंतु इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है समय-समय पर पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाती है लेकिन फिर भी यह अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले शायद बाज नहीं आ रहे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में सुबह से शराब की तस्करी हो जाती है जो लोग गांव गांव टोले मांजरो मैं अवैध शराब का व्यापार करते हैं उनके पास सुबह ही माल पहुंच जाता है एक तो ठेकेदार के व्यक्तियों के द्वारा माल सप्लाई किया जाता है और कुछ लोगों के द्वारा स्वयं माल ले जाने के लिए व्यवस्था किया जाता है देसी मदिरा के साथ साथउतनी ही मात्रा में अंग्रेजी शराब की भी तस्करी हो रही है इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र राज्य से भी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है जो कि सर्वविदित है


दूसरी ओर आबकारी विभाग सिर्फ महुआ लाहन पकड़ने में व्यस्त है जबकि इस प्रकार से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाना भी आबकारी विभाग के अंतर्गत आता है गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री पर पूर्णत प्रतिबंधित किया जाना चाहिए


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment