BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट शुरू....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट शुरू.......




रेवांचल टाइम्स - जिलेवासियों के लिये अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट शुरू हो गया है। ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट के शुभारंभ की खबर सभी के लिए राहत भरी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त पीएसए (pressure swing adsorption) ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट ने  सिवनी जिला चिकित्सालय में कार्य करना प्रारंभ कर दिया हैं। इस प्लांट की ऑक्सीजन जनरेटिंग क्षमता 400 लीटर प्रति मिनट हैं। जिसकी जनरेटिंग ऑक्सीजन की गुणवत्ता की जांच भी विगत दिवस लैब में करवाई जा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि पीएसए प्लांट हवा से ऑक्सीजन प्राप्त करता हैं, इसमें विद्युत सप्लाई के अतिरिक्त न तो लिक्विट नाइट्रोजन एवं न ही किसी अन्य रॉ मटेरियल की आवश्यकता होती हैं। इस पीएसए ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट के प्रारंभ हो जाने से नागपुर जबलपुर से आने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भरता कम हो जायेगी तथा कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता मिलेंगी। इस मामले में इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ पी सूर्या ने बताया कि प्लांट की टेस्टिंग का कार्य जारी है। ऑक्सीजन बनने से नागपुर और जबलपुर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने की निर्भरता में काफी कमी आएगी और इससे यहां के मरीजों कोज समय पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।



विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment