BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत कटौती होने के कारण भानेगांव सर्कल के किसानों को रबी फसल उगाने में हो रही है भारी परेशानी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 2, 2021

विद्युत कटौती होने के कारण भानेगांव सर्कल के किसानों को रबी फसल उगाने में हो रही है भारी परेशानी...






 रेवांचल टाइम्स :-  जिले के अंतर्गत लांजी तहसील के भानेगांव सर्कल के उपयंत्री एवं लाइनमेन की आंख मिचौली के कारण भानेगांव सर्कल के किसानों को रवि फसल के तहत धान की पैदावार करने में भारी दिक्कत हो रही है


सूत्र बताते हैं कि भानेगांव सर्कल के उपयंत्री एवं लाइनमैन के द्वारा भानेगांव सर्कल में आने वाले संबंधित किसानों से शासन के नियमों के अनुसार अधिक राशि टी सी कनेक्शन के लिए किसानों से अधिक राशि वसूली गई है एवं किसानों को संबंधित भानेगांव सर्कल के लाइनमैन एवं उपयंत्री के द्वारा किसानों को वसूली गई राशि का रसीद भी नहीं दिया गया है


किसानों के द्वारा संबंधित विभाग को शिकायत किया गया है किंतु किसानों के शिकायत का निराकरण अभी तक नहीं हुआ है जिसके कारण किसानों के फसल को भारी क्षति पहुंचने की संभावना है


भानेगांव सर्कल के द्वारा कहीं पर 8 घंटे विद्युत सप्लाई किया जा रहा है तो कहीं पर 24 घंटे विद्युत सप्लाई किया जा रहा है इससे स्पष्ट साबित होता है कि कुछ किसानों का पक्षपात करते हुए किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है एवं कुछ किसानों को नुकसान पहुंचा जा रहा है


बता दें कि पहले बेनेगांव सर्कल से कुछ किसानों का कृषि कनेक्शन हुआ था किंतु 8 घंटे विद्युत सप्लाई किए जाने के कारण कुछ किसानों के द्वारा लाइनमैन के सपोर्ट से 24 घंटे वाले कनेक्शन करवा कर लाभ उठाया जा रहा है किंतु भानेगांव सर्कल के अधिकारी एवं लाइनमैन के द्वारा किसानों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है


चुंकी भानेगांव विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ उपयंत्री बिहोने के ग्रह ग्राम में 18 घंटे विद्युत सप्लाई किया जा रहा है यह पक्षपात का विषय है


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment