बेवजह घूमने वालो पर पुलिस की सख्ती
रेवांचल टाइम्स। जिले में बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन सख्त है जिले में दिनों दिन कोरोना संक्रांति लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है जो काफी चिंता जनक है लेकिन नगर बिछिया में कुछ राजनीतिक संरक्षण के चलते है दुकाने मनमाने तरीके से खोल रहे थे आज पुलिस व प्रशासन ने इन दुकानों को सख्ती से बंद करा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि गाइडलाइन सबके लिए लागू है चाहें राजनीतिक व्यक्ति है या प्रशासनिक। और जिले में बढ़ रहे कोरोना को लेकर लोग चिंतित भी है चिंता इसलिए क्योंकि मण्डला जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई अगर हालात बिगड़ी तो ये व्यवस्था ना के बराबर रह जाएगी इन सभी को ध्यान में रख कर जिला प्रशासन कोरोना गाइडलाइन जारी की और जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया है पर लोग अपनी मनमानी करने में लगातार लगे हुए है लोगो का आवाजाही जारी है इन सबको लेकर बिछिया पुलिस सख्त हो गई है लगातार गस्त कर रही है और बेवजह घूमने वालो पर और नियम विरुद्ध खुले दुकानों पर सख्ती बरती जा रही है और मास्क के लगाने के लिए जागरूक की जा रही है साथ ही बिना मास्क वालो के पर चलानी करवाई की रही है।


No comments:
Post a Comment