BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नही होंगे सार्वजनिक आयोजन, साप्ताहिक बाजार भी बंद होंगे :हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 18, 2021

नही होंगे सार्वजनिक आयोजन, साप्ताहिक बाजार भी बंद होंगे :हर्षिका सिंह



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत कोरोना नियंत्रण के लिए साप्ताहिक बाजार एवं सार्वजनिक आयोजनों को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि स्थानीय ग्रामीणों से उक्त आदेशों का पालन कराने में सहयोग करें तथा कोरोना नियंत्रण तक साप्ताहिक बाजार एवं किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं होंगे। कलेक्टर ने कहा कि अनेक प्रकार की समझाईश के बाद भी यदि किसी के द्वारा उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जाता तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।



कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर पर कोरोना नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए वॉलेंटियर्स भी तैयार करने की अपील की। उन्होंने जनता को वैक्सीनेशन के लिए आगे आने एवं जागरूकता प्रसारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि घुघरी, बिछिया एवं मवई के लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। टीकाकरण के सम्बंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर उन्हें प्रोत्साहित करें।



अस्वस्थ लगने पर टेस्ट कराने आगे आयें, स्वैच्छिक आइसोलेशन में रहें



कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण जन किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य में असहजता होने पर टेस्ट कराने आगे आएं और परिवार तथा समाज की सुरक्षा के लिए खुद को आइसोलेट कर लें। रिपोर्ट आने तक कोविड-19 के तहत् जारी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें तथा स्थानीय अमले को या कंट्रोल रूम में फोन कर सूचित करें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने पंचायत स्तर पर मेडिसिन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने आगामी नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर जवांरे, विसर्जन, भजन कीर्तन एवं भंडारे के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment