रेवांचल टाईम्स :- विश्वव्यापी कोविड-19 संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश में भी यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है आदिवासी जिला मंडला में भी अब यह संक्रमण अपना पैर पसारने लगा है, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव ज्यादा ना फैलने पाए इस लिहाज से प्रयास शिक्षा समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ लोगों को मास्क एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही है गाइडलाइन का विशेष रूप से पालन करने मास्क पहनने सामाजिक दूरी का पालन करने हाथों को बार बार अच्छी तरह से साफ करने भीड़ से बचने एवं वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जा रहा है प्रयास संस्थान से अशोक परवार ने बताया कि इस संकट की घड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर मवई एवं घुघरी विकासखंड के ग्रामों में लोगों का छोटा छोटा समूह तैयार कर गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने गांव में मूलभूत जरूरत के कार्यों को हल कर लेते हैं किंतु अभी कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों को बगैर काम किए जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ताकि लोग बिना जरूरी काम के बाहर ना जाएं प्रयास शिक्षा समिति समाज सेवी संस्था सीझोरा के द्वारा पिछले वर्ष से ही ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने एवं जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराया जा रहा है प्रयास संस्था की अध्यक्षा राष्ट्रपति पुरस्कृत समाजसेविका श्रीमती उत्तरा परवार ने बताया कि पिछले वर्ष संक्रमण काल के समय जो मजदूर इन क्षेत्रों से महानगरों से वापस पलायन करके परेशान होकर लौटे थे उनको दोबारा से काम की तलाश में पलायन ना करना पड़े ऐसे लोगों को गांव में ही रहकर खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें इस उद्देश्य प्रयास शिक्षा समिति द्वारा गूंज के सहयोग से 12 गांव के 62 लोगों को धान का बीज एवं सब्जी का बीज उपलब्ध कराकर कृषि हेतु प्रोत्साहित किया गया जिनमें खमरिया दूबा परसा टोला परस वाह खोड़ा कुदरा डूडा दे ई बहरा टोला अंधा टोला आदि सम्मिलित हैं तथा 3 गांव में जिनमें सरस डोली बहरा टोला एवं घुरघुटी इन गांव में समूह के माध्यम से किराना दुकान संचालित है उपरोक्त गांव से जो लोग इन कार्यों से जुड़े हैं उनमें से कोई भी इस वर्ष पलायन नहीं किए और वे लोग संक्रमण से भी सुरक्षित हैं इस वर्ष मंडला जिले में जबसे को रोना संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ है तब से खमरिया औरई दूबा परसवाह कुम्हा आदि गांव में लगभग 3000 ग्रामीणों को संक्रमण के बचाव के प्रति जागरूक करते हुए मास्क एवं जरूरत की सामग्री मुहैया कराया जा चुका है अतः लोगों से एक बार पुनःअनुरोध है कि संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए और अपने स्वयं के बचाव के लिए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
Friday, April 16, 2021
Home
Madhya Pradesh
mandla
Top
प्रयास समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है...
प्रयास समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है...
Tags
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment