मण्डला 27 अप्रैल 2021 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ’योग से निरोग’ कार्यक्रम का विगत् दिनों शुभारंभ किया गया था। यह कार्यक्रम मुख्यतः ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज जो घर में रह रहे हैं, उन्हें योगा एवं ध्यान के माध्यम से निरोग रखने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मंडला जिले में भी ’योग से निरोग’ कार्यक्रम के तहत योगा प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाइन योगा सिखाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत् मंडला की खेल प्रतिभाओं एवं योगाचार्य द्वारा होम आइसोलेट मरीजों को योग के विभिन्न आसनों, निरोग रहने तथा सांस से संबंधित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। ’योग से निरोग’ कार्यक्रम के तहत होम आइसोलेट मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान प्रशिक्षक सकारात्मक रहने का संदेश तथा समझाइश दे रहे हैं।