BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं समुचित उपयोग करें- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने चिकित्सकों की बैठक में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 23, 2021

उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं समुचित उपयोग करें- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने चिकित्सकों की बैठक में दिए निर्देश



मण्डला 23 अप्रैल 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और समस्त चिकित्सको की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी हम अभी के लिए एक संकट है। ऐसे में सभी चिकित्सकों को मरीजों के इलाज में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा तथा जिले में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं समुचित उपयोग करना होगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि चिकित्सक मरीजों का अपनी योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ इलाज करें। साथ ही आवश्यकता होने पर उन्हें सकारात्मक रूप से मोटिवेट करे। कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय सहित सभी स्थानों पर जरूरी टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार जरूरी स्टॉफ की नियुक्ति का कार्य भी शीघ्र पूरा करें। उन्होंने ड्यूटी स्टॉफ को निर्देशित किया कि अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में भोजन की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में जरूरी संसाधनों हरसंभव उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन प्रतिदिन ऑक्सीजन उपलब्धता के संबंध में जानकारी अपडेट रखें। सीएस यह भी सुनिश्चित करें कि रात्रि में ऑक्सीजन के संबंध में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। श्रीमती सिंह ने सिंगरौली जबलपुर एवं कोरबा से जिले को प्राप्त होने वाली ऑक्सीजन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एडीएम से समन्वय कर जिले में जरूरी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीएमएचओ डॉ श्री नाथ सिंह ने लैब टेक्नीशियन तथा अन्य चतुर्थ श्रेणी पदों की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया। इसी प्रकार उन्होंने ऑक्सीजन थेरेपी के संबंध में उपस्थित चिकित्सकों को जरूरी सलामी दी। डॉ विजय मिश्रा ने कोरोना के दूसरे संस्करण के इलाज के लिए उपचार की पद्धति के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मरीजों में लक्षण के आधार पर उनका उपचार, रिफर के लिए जरूरी मानक एवं स्वास्थ्य स्तर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी डॉक्टर अपनी योग्यता का सर्वश्रेष्ठ परिचय देते हुए मानवता की सेवा अवश्य करें।

No comments:

Post a Comment