BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाहीआईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते चढ़े पुलिस के हत्थे..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 19, 2021

जिला पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाहीआईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते चढ़े पुलिस के हत्थे.....



रेवांचल टाईम्स - आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया मुजाहिद आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते युवक गिरफ्तार जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके के आदेशानुसार और एसडीओपी चौरई बालरे के कुशल निर्देशन में चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने शहर के व्यस्तम क्षेत्र की चांद रोड पर मुखबिर की पुख्ता सूचना पर एक मकान से आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चौरई पुलिस को मौके से एक आधुनिक मोबाइल एवं एक टी व्ही. एक हिसाब किताब रजिस्टर आरोपी के पास से बरामद हुआ है।

आरोपी के कब्जे से करीब ₹ 30000 के सट्टे का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला है।

वैसे जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले भर में चलाए जा रही अवैध मादक पदार्थ.जुआ सट्टा की रोकथाम अभियान के तहत इस कार्यवाही को मूर्तरूप दिया गया।

इधर शातिर आरोपी खायीबाज मुजाहिद के चांद रोड स्तिथ मकान पर दबिश के समय दबंग थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के साथ हमराह थाने के बल से एएसआई भगवत तिवारी आरक्षक शिवराम उईके अभिषेक बघेल साथ थे।

थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने इस आरोपी के खिलाफ धारा 4(ए) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस अन्दर-बाहर के खेल में कितने लोग और शामिल है उनकी जांच पड़ताल जारी है।

मिली खबर अनुसार इस भीषण कोरोना संकट काल मे इस तरह के सामजिक अपराध को अंजाम देने वाले के विरुद्ध संभवतः रासुका के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकती है।

चौरई पुलिस की इस कार्यवाही की चहुओर प्रसंशा की जा रही वही अवैध कार्य करने वालो में हड़कंप मची है।

No comments:

Post a Comment