BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झोलाछाप डाक्टर की क्लीनिक हुई पुन: सील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

झोलाछाप डाक्टर की क्लीनिक हुई पुन: सील




रेवांचल टाइम्स  - मंडला जिला मुख्यालय से महज पंद्रह किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम लफरा में गोदरबाबा मंदिर के पास प्रमोद यादव के मकान में इलाज कर रहे डाक्टर बंगाली की क्लीनिक बिछिया सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये डाक्टर मोहन झारिया सुचिता धुर्वे अंजनिया उप तहसील से नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी पटवारी रामकुमार झारिया द्वारा कोरोना काल में धडल्ले से इलाज कर रहे डाक्टर बंगाली की क्लीनिक को सील कर समझाईश दी गई कि इस अवधि में इलाज न करें किंतु दूसरे ही दिन से कथित डॉ द्वारा गांव में घूमकर इलाज शुरू कर दिया था जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार मेडम अंजनिया को दी,मामले की गंभीरता को समझते हुये दल बल के साथ पंहुचकर कार्यवाही करते हुये पुन दवाखाना को सील किया गया ।आज कार्यवाही के दौरान बम्हनी थाना प्रभारी, ग्राम से सचिव भजन साहु सरपंच विमला तुलसी मरावी,उपसरपंच ,पंच,समाज सेवी संजय तिवारी जी ,शारदा श्रीवास जी एंव ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment